नंगली सलेदीसिंह में आज से 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा, महिलाएं निकालेंगी भव्य कलश यात्रा
नंगली सलेदीसिंह में आज से 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा, महिलाएं निकालेंगी भव्य कलश यात्रा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के नंगली सलेदीसिंह में ग्रामवासियों के सहयोग से गौ सेवा के उद्देश्य से 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आज सोमवार, 2 फरवरी से किया जाएगा। कथावाचक सज्जन शास्त्री ने बताया कि गोपीनाथ केशव गौशाला नंगली सलेदीसिंह में यह कथा 10 फरवरी तक आयोजित होगी। आयोजन में नंगली सलेदीसिंह, भिंटरा, श्यामपुरा, बहलवान नगर, चरण सिंह नगर, लोयल और चारावास के ग्रामवासी एवं गौ सेवक सहयोग करेंगे।
कथा के शुभारंभ अवसर पर आज सोमवार को नंगली सलेदीसिंह स्थित ठाकुर जी के मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा मुख्य बाजार, कांकरा स्टैंड और मोदी कुलदेवी शक्तिधाम होते हुए गोपीनाथ केशव गौशाला स्थित कथा स्थल तक पहुंचेगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी।
श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से सायं 4:00 बजे तक होगा, जिसमें श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019498


