[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नंगली सलेदी सिंह में ग्राम उत्थान शिविर: किसानों और पशुपालकों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नंगली सलेदी सिंह में ग्राम उत्थान शिविर: किसानों और पशुपालकों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ

नंगली सलेदी सिंह में ग्राम उत्थान शिविर: किसानों और पशुपालकों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : जिले में किसानों और पशुपालकों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ दिलाने के उद्देश्य से ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में खेतड़ी क्षेत्र के गिरदावर नंगली सलेदी सिंह वृत्त के ग्राम पंचायत भवन में ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रशासक संदीप सिंह शेखावत ने की।

शिविर प्रभारी एवं ग्राम विकास अधिकारी रामजीलाल महला ने बताया कि ग्राम उत्थान शिविरों का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों और पशुपालकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है, ताकि उन्हें विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ आवेदन, पंजीकरण और स्वीकृति जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा सकें।शिविर में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, ऊर्जा, ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभागों ने सहभागिता निभाई। सहकारिता विभाग द्वारा 15 किसान क्रेडिट कार्ड बनाए गए, 20 नए सदस्यों को जोड़ा गया तथा 16 ऋण स्वीकृत किए गए। इसके साथ ही 179 लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

पशुपालन विभाग ने मंगला पशु बीमा योजना के तहत 34 पशुपालकों का पंजीकरण किया। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 5 स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए। ऊर्जा विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत 184 पंजीकरण किए गए।कृषि विभाग ने 15 तारबंदी, एक फार्म पॉन्ड, 9 पीवीसी पाइपलाइन और 6 फव्वारा संयंत्र के आवेदन प्राप्त किए। साथ ही 167 मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए।

शिविर में ग्राम विकास अधिकारी रामजीलाल महला, डॉ. मुकेश चौधरी, कैलाश यादव, राकेश कुमार मीणा, नरेंद्र कुमार, बाबूलाल सैनी, महेंद्र सिंह, खूखार सिंह, अनिल कुमार, जीतू कुमारी डिग्रवाल, पूनम, रमेश सैनी, सुनील कुमार, त्रिपुरारी जांगिड़, रूपेंद्र सिंह शेखावत, धर्मपाल सिंह और लक्खू सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, किसान और पशुपालक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सुविधाएं मिलने पर संतोष जताते हुए ऐसे शिविरों को अत्यंत उपयोगी बताया।

Related Articles