24 फरवरी को होगी किसान सभा की महापंचायत, 5 से जनसंपर्क कार्यक्रम
24 फरवरी को होगी किसान सभा की महापंचायत, 5 से जनसंपर्क कार्यक्रम
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर किसान सभा कार्यालय (शिक्षक भवन) में आयोजित बैठक तहसील कार्यकारिणी की बैठक में किसान सभा चूरू तहसील कार्यकारिणी द्वारा सरकार एवं बीमा कंपनियों के विरुद्ध मोर्चा खोलने का निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष इंद्राज सिंह बाबल ने बताया कि महापंचायत को सफल बनाने, ग्राम कमेटियों का गठन करने हेतु कार्यकारिणी 5 से 14 फरवरी तक चूरू तहसील के एक सौ नौ गांवों का, 16 फरवरी को रतननगर एवं 17 से 21 फरवरी तक चूरू शहर में जन संपर्क किया जाएगा।महापंचायत में बीमा क्लेम, नरेगा, आवासीय पट्टा, नियमित बिजली एवं आपूर्ति, स्मार्ट मीटर सहित जनहित के मुद्दों पर आर – पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
बैठक में इंद्राज सिंह जिला अध्यक्ष, दीपाराम प्रजापत, भागीरथ सिंह कस्वां,करणी सिंह सहारण, जीवनराम खीचड़,मुकनाराम, रणवीर सिंह श्योराण, गुमानाराम मांजू, नारायण राम कड़वासरा, जयपाल भांभू, शमशेर खान, मोहनराम बेनिवाल, हरचंद कड़वासरा,मनीराम कड़वासरा, शिशपाल स्वामी, महबूब खान, किशनाराम मील, ईश्वर प्रजापत, नन्दराम पिलानिया, रामधन रणवा, मुस्ताक खान सहित अनेक सदस्य शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष हरचंद कड़वासरा ने की। चूरू प्रभारी रामकिशन छींपा ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019498


