राजस्थानी फिल्म बावळती के राइटर राजेन्द्रसिंह शेखावत को अभिनेत्री भाग्यश्री ने दिया बेस्ट कहानी लेखक अवार्ड
राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म फेस्टिवल में पहुंची अभिनेत्री भाग्यश्री
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय के फिल्म निर्माता निर्देशक और लेखक राजेन्द्रसिंह शेखावत को जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म फेस्टिवल में अभिनेत्री भाग्यश्री ने बेस्ट कहानी लेखक अवार्ड प्रदान किया। मान पैलेस, वैशाली नगर, जयपुर में राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसियेशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म फेस्टिवल में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से यू प्रमाण पत्र प्राप्त एवं चन्द्र फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी दूसरी राजस्थानी फीचर फिल्म बावळती के लेखन हेतु राजेन्द्र सिंह शेखावत को बेस्ट कहानी लेखक अवार्ड दिया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत सहित सेना के पदाधिकारी और इस फिल्म के कलाकार राज कुमार नायक, सरोज बरोड़, आरती बरोड आदि सहित बड़ी संख्या में आर्टिस्ट, फिल्म निर्माता, निर्देशक, संपादक, गीतकार, संगीतकार, गायक गायिका मौजूद रहे।
यह फिल्म सुजानगढ़ के मून लाइट और रतनगढ़ के सूर्य थियेटर में प्रदर्शित हो चुकी है। उपन्यास छपा, आकाशवाणी से भी दर्जनों बार प्रसारित उल्लेखनीय है कि राजेन्द्रसिंह शेखावत द्वारा रचित बावळती नामक राजस्थानी उपन्यास भी साहित्य अकादमी बीकानेर के सहयोग से प्रकाशित हो चुका है। साथ ही यह कहानी आकाशवाणी चूरू से भी खुद राजेन्द्र सिंह शेखावत की आवाज में दर्जनों बार प्रसारित हो चुकी है। फिल्म बावळती में गीतिका डीगवाल, राजकुमार नायक, सरोज बरोड़, पवन तोदी, चन्द्र कांता चंद्रेश, सुशील कुमार जोशी, हरि हरनी, मंगल भारती, बीरबल नोखवाल, आरती बरोड आदि ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसके गीत दिग्विजय सिंह गोगटिया और राजेन्द्र सिंह शेखावत ने लिखे हैं।
गीतों को आवाज रघुवीर सिंह राठौड़ रूपलीसर, सोनू माहेश्वरी और राधेश्याम दर्जी ने दी है। संगीत राजेन्द्र शरनोत और शंकर माहेश्वरी का है। कहानी, संवाद और निर्देशन राजेन्द्र सिंह शेखावत का है। डी ओ पी और संपादक पंकज सोनी हैं। राजस्थान सरकार पीएम नरेंद्र मोदी की भावनाओं का सम्मान करे बेस्ट कहानी लेखक का अवार्ड मिलने पर राजेंद्र सिंह शेखावत ने निर्णायकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ने वर्ष 2022 में इस फिल्म को भी दस अन्य फिल्मों के साथ अनुदान से वंचित कर दिया था, यह बड़े ही दुर्भाग्य की बात रही। भाजपा सरकार को चाहिए कि वह कांग्रेस सरकार द्वारा मनमानी करके अनुदान से वंचित रखी गई राजस्थानी फीचर फिल्मों को तुरंत अनुदान राशि जारी करके पीएम नरेंद्र मोदी की भावनाओं का सम्मान करे। मोदीजी बार बार कह चुके हैं कि वंचितों को लाभान्वित करो।
राजस्थान सरकार को मोदीजी की बात माननी चाहिए। उनकी बात नहीं मानने का परिणाम भाजपा पहले भी भुगत चुकी है। अब तो कांग्रेस सरकार द्वारा वंचित रखी गई राजस्थानी फिल्मों को अनुदान राशि जारी कर देनी चाहिए। ख्याली निवासी राजेन्द्रसिंह शेखावत कर चुके हैं चार फीचर फिल्मों का निर्माण ख्याली जिला झुंझुनूं निवासी फिल्म निर्माता निर्देशक और लेखक राजेन्द्र सिंह शेखावत अब तक 4 राजस्थानी फीचर फिल्मों का लेखन, निर्देशन और निर्माण कर चुके हैं। अभिनेता नागेन्द्र सिंह, अलीशा सोनी, आशीष गौतम आशु, जगदीश सिंह राठौड़, राज रावल के साथ पहली फिल्म आपां नै तो बेटी बचाणी है बनाई। इसके डी ओ पी विकास सक्सेना और संपादक प्रवेश सक्सेना रहे। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने यू प्रमाण पत्र दिया। राजस्थान सरकार ने जब वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री थीं, ने तीन लाख रुपए अनुदान के भी दिए। यह सिनेमाघरों में यू एफ ओ के माध्यम से चली।
दूसरी फिल्म बावळती और तीसरी छोरो नंबर वन है। इस फिल्म में अफजल हसन गोरी, पूनम गोस्वामी दीपिका, राज कुमार नायक, राज रावल, हरि हरनी आदि ने भूमिका निभाई है। इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने यू प्रमाण पत्र दिया है। चौथी फिल्म सन ऑफ शेखावाटी में अमरजीत सिंह, नैंसी सिंह, शिव सिंह चौहान, पूनम लबाना, पवन तोदी, सुमन शर्मा, सुशील कुमार जोशी, सरोज बरोड़, राज कुमार नायक, राज रावल, बनवारी लाल शर्मा, अन्नू पूनिया ने अभिनय किया है। डी ओ पी ओम पूनिया और संपादक प्रवेश सक्सेना हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019499


