यूजीसी कानून के विरोध में अजीतगढ़ में स्वर्ण समाज का प्रदर्शन
रैली निकालकर जताया आक्रोश, दुकानें रहीं बंद
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
अजीतगढ़ : सीकर जिले के अजीतगढ़ में यूजीसी कानून के विरोध में स्वर्ण समाज के लोगों ने रैली निकालकर सरकार के फैसले के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान अजीतगढ़ में कई दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रहे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर यूजीसी के नियमों के खिलाफ नारेबाजी की। स्वर्ण समाज के लोगों का कहना है कि यह कानून उनके हितों के विपरीत है और इससे उनके बच्चों के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से यूजीसी कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। रैली के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019297


