[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केसर देवी गोदारा सामाजिक कल्याण संस्थान ने बच्चों को ड्रेस वितरित की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केसर देवी गोदारा सामाजिक कल्याण संस्थान ने बच्चों को ड्रेस वितरित की

शिक्षा के प्रति समर्पण का संदेश दिया

उदयपुरवाटी : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंगनोर एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुर्जरों की ढाणी में केसर देवी गोदारा सामाजिक कल्याण संस्थान सिंगनोर की ओर से विद्यार्थियों को ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान अध्यक्ष डॉ. हरिसिंह गोदारा रहे।

इस अवसर पर डॉ. हरिसिंह गोदारा ने विद्यालय के बच्चों को ड्रेस वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें तन-मन से शिक्षा ग्रहण कर देशहित में अपना अमूल्य योगदान देना चाहिए और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रधान द्वारा आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य संतलाल देवठिया, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह कुमावत, वार्ड पंच जग्गू जी, जगदीश जी धाबाई सहित दोनों विद्यालयों का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles