[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ठा. सवाई सिंह निर्वाण के निधन पर विभिन्न स्थानों से श्रद्धांजलि अर्पित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

ठा. सवाई सिंह निर्वाण के निधन पर विभिन्न स्थानों से श्रद्धांजलि अर्पित

ठा. सवाई सिंह निर्वाण के निधन पर विभिन्न स्थानों से श्रद्धांजलि अर्पित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

मुकुंदगढ़ : सीकर वार्ड नंबर 41 स्थित सिटी डिस्पेंसरी नंबर 2 के पीछे प्रेम निवास के संरक्षक मोहल्ले के वरिष्ठ गणमान्य एवं रावणा राजपूत समाज के सक्रिय कार्यकर्ता ठा. सवाई सिंह निर्वाण के असामयिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है।

उनके निधन पर जयपुर से स्वर्गीय रतन सिंह एवं राजेंद्र सिंह, राम सिंह, अशोक सिंह, करण सिंह, बबली कंवर, मोहन कंवर; मुकुंदगढ़ से सोलंकी परिवार, वरिष्ठ पत्रकार वासुदेव सांखला, शायर कंवर, हरि सिंह, शिशुपाल सिंह, कुलदीप सिंह, दीपेंद्र सिंह, योगेंद्र, धनेंद्र सिंह व सांखला परिवार; मंडावा से गजेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, आनंद कंवर; झुंझुनू से रविंद्र सिंह, अभिषेक मेड़तिया परिवार, रामावतार सिंह, महावीर सिंह, श्रवण सिंह; बीकानेर से रविंद्र सिंह, आशा कंवर, सोडा परिवार तथा अडूका से वीरेंद्र सिंह, अनीता कंवर पवार परिवार सहित अनेक लोगों ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले सभी परिवारजनों एवं समाजबंधुओं ने दिवंगत आत्मा को ईश्वर के चरणों में स्थान देने तथा शोकसंतप्त परिवार को इस दुखद समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles