श्याम बाबा की नगरी खाटू में आचार्य अभिमन्यु पाराशर सम्मानित
ज्योतिष चर्चा सेमिनार में मिली विशिष्ट उपलब्धि
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : डॉ अनिल शर्मा
शिमला : श्री श्याम बाबा की कृपा से एकादश अखिल भारतीय ज्योतिष चर्चा एवं पारम्परिक भारतीय पराविज्ञान सम्मेलन का आयोजन 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक किया गया। तीन दिवसीय यह सम्मेलन श्री श्याम अतिथि निवास, खाटू श्याम सीकर (राजस्थान) में आयोजित हुआ।
सम्मेलन में देशभर से आए ज्योतिष विद्वानों ने भारतीय ज्योतिष, पराविज्ञान एवं पारम्परिक ज्ञान पर गंभीर मंथन किया। विद्वानों ने ग्रह-नक्षत्र, वास्तु, अंक ज्योतिष तथा भारतीय पराविज्ञान से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे और नई पीढ़ी तक इस ज्ञान को पहुँचाने पर जोर दिया।
जिसमें शिमला (खेतड़ी) निवासी आचार्य अभिमन्यु पाराशर को ज्योतिष/हस्तरेखा के पुनरुत्थान में उनकी विद्ववतापूर्ण उपलब्धि व योगदान करने पर कार्यक्रम के आयोजक कानूनगो धर्मेन्द्र कुमार बंसल एवं सुमन बंसल, सी एल अस्थाना, पं. अतुल एकनाथ वैद्य, संजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से सम्मान-प्रतीक, शाल, श्रीफल प्रदान किया।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के सम्मेलन भारतीय ज्योतिष परंपरा को जीवंत बनाए रखने तथा समाज में सकारात्मक मार्गदर्शन देने का कार्य करते हैं। सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर विशेष सत्र भी आयोजित किए गए।
इस अवसर पर कई ज्योतिष हस्तियां भी शामिल हुई। कार्यक्रम में विशेष उपस्थित धर्मेंद्र कुमार बंसल “कानूनगो “ने कहा कि हस्तरेखा केवल भविष्य कथन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला वैज्ञानिक और आध्यात्मिक ज्ञान है, और आचार्य अभिमन्यु पाराशर इस परंपरा को नई ऊर्जा दे रहे हैं।
पाराशर को सम्मान मिलने पर ज्योतिष आचार्य डॉ जगदीश महाराज, पं.कौशल दत्त शर्मा डॉ. नरेंद्र शर्मा, आचार्य ड़ी पी शास्त्री, ज्योतिष आचार्य चेतन प्रकाश दाधीच, डॉ श्याम शर्मा, समाजसेवी गोपाल भाई, कैलाशचंद्र शर्मा, जे. पी. शर्मा, डॉ रमन सेंगर, राजेश शर्मा, ओंकारमल शर्मा, पं. गोविन्द राम शर्मा, डॉ मनोज कुमार मीणा, कंवर सिंह, बजरंग लाल यादव बबलू समाजसेवी, राजकुमार यादव, अशोक शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, लक्ष्मण शर्मा पुजारी, जनेश, डॉ बालकिशन शर्मा, डॉ रामानंद शर्मा, एडवोकेट संजय सुरोलिया डॉ ताराचंद शर्मा आनंद भारद्वाज, ओंकारमल शर्मा, डॉ अनिल शर्मा, डॉ पूरणमल सुरोलिया, डॉ प्रदीप कुमार सुरोलिया,प्रिंसिपल चंद्र प्रकाश शर्मा, डॉ जगदीप शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा,प्रदीप कुमार शर्मा, अशोक कुमार, सुरेश जेवरिया, एडवोकेट पवन कुमार शर्मा, पं. गोविंद राम शर्मा सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019558


