सीकर में महिला से गांव के युवक ने किया रेप:बहला-फुसलाकर ले गया गुजरात, बच्चे से भी की छेड़छाड़, विरोध करने पर दी धमकी
सीकर में महिला से गांव के युवक ने किया रेप:बहला-फुसलाकर ले गया गुजरात, बच्चे से भी की छेड़छाड़, विरोध करने पर दी धमकी
सीकर : सीकर जिले में गांव के ही युवक ने 25 साल की महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी युवक महिला को बहला-फुसलाकर गुजरात ले गया, जहां आरोपी ने महिला के बच्चे के साथ भी छेड़छाड़ की।अब पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि गांव के रहने वाले आरोपी ने पहले तो महिला को अकेला देखकर उसके साथ गांव में रेप किया। इसके बाद आरोपी युवक महिला को अपने साथ बहला-फुसलाकर गुजरात ले गया।
यहां पर भी आरोपी ने कई बार महिला के साथ रेप किया। वहां पर महिला के 7 साल के बच्चे को अकेला देखकर आरोपी ने उसके साथ भी छेड़छाड़ की। आरोपी ने 7 साल के बच्चे के कपड़े उतार दिए। हालांकि इस बीच महिला वहां आ गई। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसे धमकियां देना शुरू कर दिया। अब महिला ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019448


