नीमकाथाना में महाराजा अग्रसेन की मूर्ति का अनावरण:सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष बोले- सालों से लंबित मांग आज पूरी हुई
नीमकाथाना में महाराजा अग्रसेन की मूर्ति का अनावरण:सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष बोले- सालों से लंबित मांग आज पूरी हुई
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना के रामलीला मैदान स्थित अग्रसेन सर्किल पर आज महाराजा अग्रसेन की मूर्ति का अनावरण किया गया। सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने मूर्ति का अनावरण किया।
इस अवसर पर प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की मूर्ति स्थापित करने की यह मांग कई सालों से लंबित थी, जो आज पूरी हुई है। उनकी रियासत में आने वाले हर व्यक्ति को एक रुपया और एक ईंट दी जाती थी, जिससे वे अपना घर बनाकर बस सकें। उन्होंने समाज हित में किए गए अग्रसेन महाराज के अनेक कार्यों को भी याद किया, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम से पहले, अग्रवाल समाज के लोगों ने सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर का घोड़ी पर बैठाकर स्वागत किया। इस दौरान अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, महिला अध्यक्ष अनीता अग्रवाल, उद्योगपति दौलत राम गोयल, महेंद्र गोयल और प्रेम सिंह बाजोर की पत्नी सुप्यार कंवर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019448


