लक्ष्मणगढ़ भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण:प्रदेश महामंत्री बोले- किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया
लक्ष्मणगढ़ भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण:प्रदेश महामंत्री बोले- किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ भाजपा शहर कार्यालय में केंद्रीय बजट को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट भाषण का सीधा प्रसारण देखा और सुना। बजट के बाद बगड़ी ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने बजट को ध्यानपूर्वक सुना और इसके विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बजट में आमजन, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के लिए की गई घोषणाओं की सराहना की। प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने इस बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया गया है।
बगड़ी ने आगे कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल इंडिया, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े प्रावधान देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने इसे विकासोन्मुखी, जनकल्याणकारी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम बताया। सीकर जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने कहा कि केंद्रीय बजट में मध्यम वर्ग को राहत देने के साथ-साथ रोजगार सृजन, इंफ्रास्ट्रक्चर तथा शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में मजबूत प्रावधान किए गए हैं, जिससे आम नागरिक को सीधा लाभ मिलेगा।
जिला मंत्री डॉ. अर्चना पुरोहित ने बजट को देश के समग्र विकास का स्पष्ट रोडमैप बताया। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और गरीबों के जीवन स्तर में सुधार के लिए ठोस प्रावधानों की सराहना की।
डॉ. पुरोहित ने ये भी कहा कि सड़क, रेल और डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने से व्यापार और उद्योग को गति मिलेगी।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, जिला मंत्री डॉ. अर्चना पुरोहित, शहर मंडल अध्यक्ष ललित पंवार सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए इसे देश के सर्वांगीण विकास के लिए ऐतिहासिक बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019448


