[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यूजीसी बिल के विरोध में ग्रामीण इलाकों में प्रदर्शन:गणेश्वर में बाजार पूरी तरह बंद रहे, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiटॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

यूजीसी बिल के विरोध में ग्रामीण इलाकों में प्रदर्शन:गणेश्वर में बाजार पूरी तरह बंद रहे, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

यूजीसी बिल के विरोध में ग्रामीण इलाकों में प्रदर्शन:गणेश्वर में बाजार पूरी तरह बंद रहे, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : रविवार को यूजीसी बिल के विरोध में देशव्यापी भारत बंद के आह्वान पर गणेश्वर कस्बे का बाजार पूरी तरह बंद रहा। इस बंद को व्यापारियों, आमजन और विभिन्न संगठनों का व्यापक समर्थन मिला। बंद के दौरान बाजार की अधिकांश दुकानें स्वेच्छा से बंद रहीं। क्षेत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया, जिसमें केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद रखे गए।

प्रदर्शन में गिरधारी मिश्रा, रविंद्र सिंह, मनोज सिंह, रिद्धि करण अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने यूजीसी कानून को जनविरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles