[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बगड़ नगर पालिका में 2.69 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बगड़राजस्थानराज्य

बगड़ नगर पालिका में 2.69 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ रहे मुख्य अतिथि

बगड़ : बगड़ नगर पालिका में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर तथा राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने अंबेडकर पार्क सहित 2.69 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि स्कूलों की मरम्मत व आधारभूत संरचना सुधार के लिए लगभग पौने छह सौ करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं तथा आगामी समय में एक हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि से विद्यालयों का व्यापक सुधार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य बच्चों को संस्कारयुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।

मंत्री दिलावर ने घोषणा की कि आगामी दो वर्षों में शिक्षा विभाग में लगभग पौने दो लाख शिक्षकों की भर्ती की जाएगी, जिससे कोई भी पद रिक्त न रहे। साथ ही उन्होंने आमजन को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और विदेशी उत्पादों से परहेज का संकल्प दिलाया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार का आगामी बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन को साकार करने वाला होगा, जो औद्योगिक विकास के साथ आमजन के हितों को भी ध्यान में रखेगा।

इस अवसर पर झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू ने विधानसभा क्षेत्र की 44 ग्राम पंचायतों में बर्तन बैंक स्थापना के लिए 44 लाख रुपये की स्वीकृति का पत्र अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास चौधरी को सौंपा। उन्होंने इसे गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। इस पर शिक्षा मंत्री ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने बगड़ के समग्र विकास के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज की आवश्यकता बताते हुए मंत्री से इसकी स्थापना की मांग रखी। कार्यक्रम के दौरान बगड़ नगर पालिका के विकास कार्यों पर आधारित पुस्तिका “5 साल बेमिसाल” का भी विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, झुंझुनूं एसडीएम कौशल्या बिश्नोई, तहसीलदार महेंद्र मूड, विशंभर पूनिया, बनवारी लाल सैनी, नगर पालिका चेयरमैन गोविंद सिंह राठौड़, अजय चाहर, सुशीला बलौदा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।

सूरजगढ़ में राजकीय कॉलेज भवन का शिलान्यास, दो सड़कों का उद्घाटन

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एवं राज्यसभा सांसद मदन सिंह राठौड़ ने शनिवार को सूरजगढ़ में घरडु चौराहे के समीप आयोजित कार्यक्रम में राजकीय कॉलेज के भवन का शिलान्यास तथा नगर की दो सड़कों का उद्घाटन किया।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ऐतिहासिक विकास कार्यों के माध्यम से आमजन के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति रोजगारोन्मुखी है, जो शिक्षा के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी।

समारोह में पूर्व सांसद संतोष अहलावत, मुकेश दाधीच, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, सूरजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा सेवाराम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles