[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में जांगिड़ समाज ने मनाई विश्वकर्मा जयंती:सामाजिक बुराइयों को त्यागने का आह्वान, वक्ता बोले- समाज की प्रगति में भागीदार बनें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में जांगिड़ समाज ने मनाई विश्वकर्मा जयंती:सामाजिक बुराइयों को त्यागने का आह्वान, वक्ता बोले- समाज की प्रगति में भागीदार बनें

खेतड़ी में जांगिड़ समाज ने मनाई विश्वकर्मा जयंती:सामाजिक बुराइयों को त्यागने का आह्वान, वक्ता बोले- समाज की प्रगति में भागीदार बनें

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के विश्वकर्मा भवन में शनिवार को विश्वकर्मा सेवा मंडल की ओर से भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जांगिड़ समाज के सदस्यों ने सामाजिक बुराइयों को त्यागने और युवाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि श्रवण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की प्रगति के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता लाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन महत्वपूर्ण है, जो समाज को आगे बढ़ने में गति प्रदान करते हैं।

कुमार ने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को आगे लाकर उसे बढ़ने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने वर्तमान समय को तकनीकी शिक्षा का युग बताते हुए युवाओं को कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सामाजिक बुराइयों का त्याग कर युवाओं को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एईएन श्रवण कुमार मुख्य अतिथि थे, जबकि राधेश्याम जांगिड़ और रामावतार जांगिड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता घमनलाल जांगिड़ ने की।

इस अवसर पर मातादीन जांगिड़, बिशंभर दयाल जांगिड़, देवदत्त जांगिड़, अश्वनी कुमार, अंजनी कुमार, राधेश्याम जांगिड़, जगदीश प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, भागीरथ मल, विनोद कुमार, नरेंद्र जांगिड़, हेमंत कुमार और जितेंद्र सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles