[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निर्जला एकादशी पर रेलवे स्टेशन पर अनूठी सेवा, यात्रियों को सीट तक पहुंचाया ठंडा पेय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निर्जला एकादशी पर रेलवे स्टेशन पर अनूठी सेवा, यात्रियों को सीट तक पहुंचाया ठंडा पेय

निर्जला एकादशी पर रेलवे स्टेशन पर अनूठी सेवा, यात्रियों को सीट तक पहुंचाया ठंडा पेय

चिड़ावा : जेठ माह की भीषण गर्मी और निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था श्री राम परिवार ने सेवा और परोपकार की मिसाल पेश की। गुरुवार को चिड़ावा रेलवे स्टेशन पर संस्था के सदस्यों ने बठिंडा-जयपुर पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को ठंडा आम जूस और जीरा युक्त शीतल पेय वितरित कर राहत पहुंचाई।

संस्था की ओर से स्टेशन पर सामान्य स्टॉल लगाने के बजाय सीधे ट्रेन की बोगियों में पहुंचकर यात्रियों को उनकी सीट तक पेय उपलब्ध कराया गया। दोपहर करीब 12:15 बजे स्टेशन पहुंची ट्रेन में कार्यकर्ताओं ने कोच और द्वारों तक जाकर यात्रियों को ठंडा पेय वितरित किया।

भीषण गर्मी और लंबे सफर के बीच मिली इस सेवा से यात्रियों के चेहरे खिल उठे। यात्रियों ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सेवा कार्य यात्रा के दौरान बड़ी राहत देने के साथ समाज में मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

संस्था सदस्यों ने अनुशासन और सेवा भाव के साथ पूरे आयोजन को सफल बनाया। आयोजन का उद्देश्य निर्जला एकादशी के अवसर पर यात्रियों को राहत पहुंचाना और समाज में सेवा का संदेश देना रहा। निर्जला एकादशी पर आयोजित यह सेवा कार्य यात्रियों को गर्मी से राहत देने के साथ सेवा, सहयोग और परोपकार का संदेश देने वाला रहा।

सेवा अभियान का संचालन संस्था अध्यक्ष सुरजीत सैनी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुकेश पारीक, सुनील शर्मा, पवन शर्मा नवहाल, राकेश शर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा, कृष्ण स्वामी, अमित सैनी (गोलू), नितेश जांगिड़, अमित चोटिया, डॉ. पवन योगी, सीएम सुनील शर्मा, टीलू वर्मा, देवेन्द्र वर्मा, समीर सिंह शेखावत, अमित शर्मा, कन्हैया लाल लाठ, राजकुमार अग्रवाल, योगेश गुप्ता, राजेश वर्मा, राजकुमार जांगिड़, मनोज शर्मा, अमित शर्मा, मनीष शर्मा, रजनीकांत मिश्रा, अनमोल शर्मा, जिया शर्मा, निहान गुप्ता, मनन पारीक और जतिन सैनी सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles