‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक, बूथ स्तर पर तैयारियों पर दिया जोर
‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक, बूथ स्तर पर तैयारियों पर दिया जोर
चिड़ावा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 28 जून 2026 को प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 135वें एपिसोड को बूथ स्तर तक पहुंचाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
पिलानी विधानसभा के चिड़ावा शहर मंडल के श्याम मंदिर शक्ति केंद्र में आयोजित बैठक में मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक मुरली मनोहर शर्मा मुख्य अतिथि रहे। बैठक की अध्यक्षता चिड़ावा शहर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर ने की। इस अवसर पर पिलानी विधानसभा मन की बात कार्यक्रम संयोजक बाबूलाल वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बैठक में शहर के तीनों संयोजक डॉ. बीएल वर्मा, अशोक शर्मा एवं गंगाधर सैनी सहित शक्ति केंद्र संयोजकों ने भाग लिया। इसी क्रम में चिड़ावा ग्रामीण मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष विकास स्वामी की अध्यक्षता में खुड़िया शक्ति केंद्र पर आयोजित की गई, जिसमें मुरली मनोहर शर्मा और बाबूलाल वर्मा ने मार्गदर्शन दिया।
बैठक में खुड़िया शक्ति केंद्र संयोजक राजेंद्र डांगी, नरहड़ से रामनिवास मेघवाल, ओजटू से निरंजन स्वामी, नूनिया गोठड़ा से संदीप कुमावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला संयोजक मुरली मनोहर शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ और शक्ति केंद्र पर प्रभावी रूप से आयोजित किया जाए। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाने और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए भी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए।
उन्होंने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी देते हुए सभी शक्ति केंद्र संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों को कार्यक्रमों का विवरण रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए।
पिलानी विधानसभा संयोजक बाबूलाल वर्मा ने सभी संयोजकों से पार्टी के कार्यक्रमों को सरल ऐप पर अपलोड करने का आग्रह किया। उन्होंने शक्ति केंद्र संयोजकों को निर्देश दिए कि अपने-अपने बूथ अध्यक्षों की बैठक आयोजित कर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के आयोजन स्थल और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2228375


