खेतड़ी के करमाड़ी में वर्कशॉप से डेढ़ क्विंटल लोहा चोरी:ग्रामीण बोले-गश्त बढाने के साथ लगें सीसीटीवी केैमरे, जल्द खुलासे की मांग
खेतड़ी के करमाड़ी में वर्कशॉप से डेढ़ क्विंटल लोहा चोरी:ग्रामीण बोले-गश्त बढाने के साथ लगें सीसीटीवी केैमरे, जल्द खुलासे की मांग
खेतड़ी : खेतड़ी थाना क्षेत्र के करमाड़ी में देर रात लोहे के वर्कशॉप में चोरी की वारदात हुई। चोर वर्कशॉप से करीब डेढ़ क्विंटल लोहे का सामान चुरा लिया।
रात को दुकान बंद करके घर गया था पीड़ित
पीड़ित व्यापारी योगेश जांगिड़ ने बताया-उनका करमाड़ी स्टैंड पर लोहे का वर्कशॉप है, जहां वे एलएनटी मशीनों की वेल्डिंग और मरम्मत का काम करते हैं। रात को दुकान बंद कर घर जाने के बाद सुबह जब वे वापस आए, तो देखा कि दुकान से करीब डेढ़ क्विंटल लोहे का सामान, जिसमें लोहे का लठा और एलएनटी मशीन का बाकेट शामिल था, चोरी हो चुका था।
घटनास्थल का मुआयना किया
जांगिड़ ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई।
गांव वालों ने की गश्त बढाने की मांग
एडवोकेट निरंजन लाल सैनी ने बताया कि सर्दी के मौसम में चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं और लगातार हो रही चोरियों का खुलासा न होने से ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने पुलिस विभाग से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जल्द चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लगाया, तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
फिलहाल, पुलिस वारदात को लेकर संदिग्ध लोगों की जानकारी जुटा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2019126


