[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेत में सांप के डसने से महिला की मौत:परिजन अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; शव सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

खेत में सांप के डसने से महिला की मौत:परिजन अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; शव सौंपा

खेत में सांप के डसने से महिला की मौत:परिजन अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; शव सौंपा

रतनगढ़  : चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव घुमांदा में सांप के डसने से विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर रतनगढ़ थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। डीबी अस्पताल चौकी के प्रभारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि घुमांदा निवासी सरिता (30) अपने खेत में कृषि कार्य कर रही थी। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गई।

परिजन तुरंत एक निजी वाहन से सरिता को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस भी वार्ड में पहुंची। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई, जिसमें खेत में काम करते समय सांप के डसने से मौत होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मृतका के परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles