सुजानगढ़ में घर से डेढ़ लाख रुपए चोरी:छत के रास्ते घुसे चोर, बेटी की शादी के लिए जोड़े थे पैसे
सुजानगढ़ में घर से डेढ़ लाख रुपए चोरी:छत के रास्ते घुसे चोर, बेटी की शादी के लिए जोड़े थे पैसे
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के हनुमान धोरा स्थित शनि मंदिर के सामने गुरुवार की रात एक घर में घुसकर चोरों ने डेढ़ लाख रुपए पर हाथ साफ कर दिया। शंभुदयाल भार्गव ने बताया कि आधी रात को छत के रास्ते घुसे चोर ने कमरे का ताला तोड़ मां जीवनी देवी की पेटी से 1 लाख 55 हजार रुपए चोरी कर लिए। साथ ही 4 चांदी के सिक्के, एक नोजपिन, एक जोड़ी पायजेब भी ले गया। घटना के समय घर में मौजूद लोग छत पर सो रहे थे। सुबह परिवारजनों को चोरी का पता चला। शुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। 17 जुलाई को जीवनी देवी की पोती की शादी होने वाली है। जीवनी देवी ने बताया कि परिवार ने यह रकम जैसे तैसे जोड़कर शादी के लिए जमा की थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2228179


