मानोता जाटान में वर्षों पुरानी कीचड़ व गंदगी की समस्या से मिलेगी स्थायी राहत, सीवरेज लाइन का कार्य शुरू
मानोता जाटान में वर्षों पुरानी कीचड़ व गंदगी की समस्या से मिलेगी स्थायी राहत, सीवरेज लाइन का कार्य शुरू
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : मानोता जाटान गांव में ग्रामीणों की वर्षों पुरानी कीचड़ और गंदगी की समस्या के समाधान की दिशा में शनिवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। गांव में सीवरेज लाइन डालने का कार्य विधिवत रूप से शुरू किया गया, जिससे गंदे पानी की निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है। लंबे समय से गांव की मुख्य सड़क पर गंदा पानी जमा रहने के कारण कीचड़ की गंभीर स्थिति बनी हुई थी, जिससे आमजन को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
सरपंच बहादुर मल मेघवाल और ग्राम विकास अधिकारी रामावतार ने बताया कि वार्ड नंबर 2 के मेघवाल मोहल्ले से लेकर वार्ड नंबर 1 में शंभू दयाल शर्मा की दुकान तक सड़क पर लगातार कीचड़ बना रहता था। बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते थे, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। फिसलन के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता था।
ग्रामीणों की लगातार शिकायतों और मांग को देखते हुए पंचायत ने सीवरेज लाइन डालने का निर्णय लिया। शनिवार को सरपंच बहादुर मल मेघवाल ने पूजा-अर्चना कर खुदाई कार्य का शुभारंभ किया, जिसके साथ ही पाइप लाइन डालने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया। सरपंच ने बताया कि सीवरेज लाइन का कार्य पूर्ण होने के बाद गंदे पानी की निकासी सुचारू रूप से होगी, जिससे सड़क पर पानी जमा नहीं रहेगा और कीचड़ की समस्या से स्थायी निजात मिलेगी।उन्होंने कहा कि पंचायत गांव में स्वच्छता और बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
ग्रामीण सुनील शर्मा ने बताया कि कीचड़ के कारण आए दिन लोगों के फिसलने की घटनाएं होती थीं और दोपहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। ग्रामीणों को उम्मीद है कि कार्य शीघ्र पूरा होगा और गांव की मुख्य सड़क साफ-सुथरी व सुरक्षित बनेगी। इस अवसर पर सरपंच बहादुर मल मेघवाल, पूर्व वार्ड पंच सुनील शर्मा, महेंद्र स्वामी, हनुमान पायल, प्रमोद मेघवाल, विक्रम सिंह, मनोज पायल, मुन्ना धड़खड़, जल्दीप पायल, हरीश जांगिड़ सहित अनेक ग्रामीण मौजूद
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2019126


