महपालवास में ग्राम उत्थान शिविर संपन्न:ग्रामीणों को मिले पट्टे, विधायक श्रवण कुमार की मौजूदगी में योजनाओं का लाभ भी मिला
महपालवास में ग्राम उत्थान शिविर संपन्न:ग्रामीणों को मिले पट्टे, विधायक श्रवण कुमार की मौजूदगी में योजनाओं का लाभ भी मिला
सूरजगढ़ : महपालवास ग्राम पंचायत में ग्राम उत्थान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला और कई लोगों को मौके पर ही पट्टे जारी किए गए। शिविर में प्रभारी सचिव नवीन जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव, उपखंड अधिकारी दीपक चंदन, विकास अधिकारी और प्रशासक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
उरिका सरपंच बलवीर सिंह शेखावत, महपालवास सरपंच प्रतिनिधि सुखवीर सिंह, उमेद सिंह, भाताराम धनखड़ (बलौदा), नीतू चौधरी (महपालवास), रतना देवी (कुलोठ खुर्द) और कुलोठ कलां के सरपंच रामनिवास मेचू सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। शिविर में सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने भी शिविर का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को मंगलम पशु बीमा योजना, कृषि से जुड़ी योजनाएं और स्वामित्व योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं।
शिविर के दौरान उरिका पंचायत के रतन सिंह, छाजू सिंह, धनश्याम जांगिड़ और उमेद जांगीड़ को पट्टे जारी किए गए। महपालवास पंचायत में धर्मपाल मेधवाल, राजेश (पन्ने सिंह पुरा निवासी), ईश्वर सिंह रजमण, रेखा (रामसिंह जांगिड़), संजय, मुकेश और नरेश को पट्टों का वितरण किया गया।
ग्राम उत्थान शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाना और ग्रामीण विकास को गति देना था। इस आयोजन में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2019222


