सीकर में ASP बोले-हर साल एक्सीडेंट में 500-मौतें हो रहीं:ADM ने कहा- एक्सीडेंट के समय लोग वीडियो बनाने की बजाय पहले जान बचाने की कोशिश करें
सीकर में ASP बोले-हर साल एक्सीडेंट में 500-मौतें हो रहीं:ADM ने कहा- एक्सीडेंट के समय लोग वीडियो बनाने की बजाय पहले जान बचाने की कोशिश करें
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में नेशनल रोड सेफ्टी मंथ-2026 के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजागरण कार्यक्रम और प्रतिभा सम्मान के कार्यक्रम हुए। जिला परिषद सभागार में हुए कार्यक्रम में ADM रतन कुमार स्वामी और ASP डॉ. तेजपाल सिंह बतौर अतिथि मंचस्थ रहे। DTO ताराचंद बंजारा ने जनवरी महीने में सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमाें और जनजागरण अभियान से हुए बदलावों के बारे में जानकारी दी।

ADM रतन कुमार स्वामी ने कहा- समय के साथ एक्सीडेंट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कई हादसे आजकल रील बनाने के चक्कर में हो रहे हैं। एक्सीडेंट के समय लोग वीडियो बनाने की बजाय पहले किसी की जान बचाने की कोशिश करें। एक्सीडेंट के बाद घायलों को 1 घंटे में अस्पताल पहुंचाने वालों को प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। ये सब इसलिए ताकि पीड़ित का जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई जा सके।

ASP डॉ. तेजपाल सिंह ने कहा कि सीकर जिले में हर साल एक्सीडेंट में करीब 500 मौतें हो रहीं हैं। सबसे ज्यादा एक्सीडेंट कैजुअल्टी हैलमेट और सीट बैल्ट ना लगने के कारण हो रही हैं। तेज स्पीड और गलत साइड से ओवरटेक करना भी एक्सीडेंट्स का बड़ा कारण है। हम सबको रोड पर गाड़ियों और बाइक्स चलाते समय रोड सेफ्टी रूल्स का ध्यान रखना चाहिए।

कार्यक्रम में रोड सेफ्टी से जुड़ी प्रश्नोत्तरी, पोस्टर व चार्ट प्रतियोगिता में शामिल हुए जिलेभर के सभी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने टीचर्स को हैलमेट देकर रोड सेफ्टी के बारे में स्टूडेंट्स को जागरूक करने की अपील की। इस मौके पर एडिशनल CMHO डॉ. हर्षल चौधरी, PWD एसई जेपी यादव, DEO सुरेंद्र सिंह शेखावत, सिटी DSP संदीप सिंह, उद्योग नगर सीआई राजेश बुडानिया, संगीता जांगिड़, संगीता रुलानिया आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019307


