BJP प्रदेशाध्यक्ष बोले- पेपरलीक में शामिल कोई भी बचेगा नहीं:मदन राठौड़ ने कांग्रेस घेरा, कहा- अब इन्हें खाने को नहीं मिल रहा
BJP प्रदेशाध्यक्ष बोले- पेपरलीक में शामिल कोई भी बचेगा नहीं:मदन राठौड़ ने कांग्रेस घेरा, कहा- अब इन्हें खाने को नहीं मिल रहा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पेपरलीक पर कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला, उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय पेपरलीक और OMR शीट बदलने के जो भी मामले सामने आए हैं, उनमें लगातार लोग पकड़े जा रहे हैं और जेलों में बंद हो रहे हैं। बड़े-बड़े लोग सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेपरलीक में जो भी शामिल है, वह बचेगा नहीं। जो भी पकड़ा जाएगा या जांच के आधार पर जो भी आरोपी साबित होगा, उसे सजा जरूर मिलेगी।

ये बयान राठौड़ ने झुंझुनूं जाते समय सीकर में मीडिया से बातचीत के दौरान दिया। दरअसल, शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का झुंझुनूं जाते समय सीकर के गोकुलपुरा तिराहे पर होटल गोल्डन ट्री पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अब गांव में तय होगा कि हमारे गांव में क्या बनना चाहिए
उन्होंने कहा कि आज मुझे कोई भी बता दे कि पिछली सरकार के समय नरेगा के अंदर कोई निर्माण हुआ हो और आज वह खड़ा हो। अब गांव में तय होगा कि हमारे गांव में क्या बनना चाहिए। ग्रामीण स्तर पर तय होने के बाद 15 दिन में रोजगार देना शुरू करना है, इसकी गारंटी है। हमने 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन रोजगार देने का काम किया है।
मजदूर आएगा तो उसकी डिजिटल एंट्री होगी
राठौड़ ने कहा कि पेमेंट की गारंटी भी रहेगी। यदि किसी मजदूर ने काम किया है और उसे समय पर पेमेंट नहीं मिला तो उसमें पेनल्टी देने का प्रावधान हमने किया है। मजदूर आएगा तो उसकी डिजिटल एंट्री होगी। इससे काम भी सुनिश्चित और पक्का होगा जो विकसित भारत की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
सरकार ऐसा समावेशी बजट पेश करेगी, जिससे हर वर्ग को फायदा मिलेगा
केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के आने वाले बजट पर मदन राठौड़ ने कहा कि दोनों ही सरकार ऐसा समावेशी बजट पेश करेगी, जिससे हर वर्ग को फायदा मिलेगा। एक अच्छा जनहित का बजट आएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019448


