[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोलाखेड़ा में पशु चोरी पर कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित:एसडीओ कार्यालय में ज्ञापन देकर त्वरित जांच की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

धोलाखेड़ा में पशु चोरी पर कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित:एसडीओ कार्यालय में ज्ञापन देकर त्वरित जांच की मांग

धोलाखेड़ा में पशु चोरी पर कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित:एसडीओ कार्यालय में ज्ञापन देकर त्वरित जांच की मांग

उदयपुरवाटी : क्षेत्र के धोलाखेड़ा गांव से दो सप्ताह पहले एक भैंस और एक बछड़ा चोरी हो गए थे। इस मामले में पुलिस द्वारा सही जांच न होने से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस थाने और उपखंड कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि 17 और 18 जनवरी की रात गांव के हीरालाल की एक भैंस और एक पाडा अज्ञात लोग चुराकर ले गए। उसी रात कुछ अन्य स्थानों से भी पशुओं की चोरी की घटनाएं हुई थीं।

ग्रामीणों ने अगले दिन उदयपुरवाटी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। उन्होंने पुलिस को संदिग्ध वाहन के सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराए, लेकिन दो सप्ताह बाद तक भी पुलिस उस वाहन को पकड़ नहीं सकी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुए पशु बरामद नहीं किए गए, तो वे आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में ताराचंद, दीनदयाल सर्वा, मोतीराम, सुभाष चंद्र गुरावा, शीशराम, प्रकाश चंद, राजेश जोया, सुवालाल, मोहनलाल, सुल्तान सिंह, कुरड़ाराम, गोपाल राम, प्रहलाद और राजू स्वामी शामिल थे।

Related Articles