108 एंबुलेंस के EMT और चालक सम्मानित:सीकर में सड़क सुरक्षा समिति ने उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मान
108 एंबुलेंस के EMT और चालक सम्मानित:सीकर में सड़क सुरक्षा समिति ने उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मान
सीकर : सीकर जिला सड़क सुरक्षा समिति ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के समापन समारोह में हरसावा 108 एंबुलेंस के ईएमटी अशोक ढाका और चालक राजकुमार ढाका को सम्मानित किया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान दिया गया। प्रोग्राम मैनेजर सुनील बिश्नोई ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ और फतेहपुर के बीच अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। इन हादसों में हरसावा 108 एंबुलेंस के कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता से घायलों को कम से कम समय में प्राथमिक उपचार देकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाते हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह, एडीएम रतनलाल स्वामी, डीटीओ ताराचंद, डिप्टी सीएमएचओ हर्षल चौधरी और यातायात प्रभारी कृष्ण धनकड़ सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019653


