संत सुमेर सिंह महाराज की तृतीय बरसी मनाई गई:सेवा में दो दिवसीय संगीतमय सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम हुआ
संत सुमेर सिंह महाराज की तृतीय बरसी मनाई गई:सेवा में दो दिवसीय संगीतमय सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम हुआ
नेछवा : धोद उपखंड के सेवा गांव स्थित कंकराला बालाजी धाम में संत सुमेर सिंह बाबोसा महाराज की तृतीय बरसी मनाई गई। दो दिवसीय इस धार्मिक मेले में देश भर से आए श्रद्धालुओं, साधु-संतों और ग्रामीणजनों ने महाराज की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सेवा निवासी बुधकरण खीचड़ ने बताया कि दो दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरुआत शनिवार को हुई। इस दिन पंडित राहुल शर्मा के सानिध्य में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
रात्रि 9 बजे से भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ, जिसमें शेखावाटी क्षेत्र के विभिन्न कलाकारों और साधु-संतों ने भजनों की प्रस्तुति दी। मंदिर के पुजारी बनवारी ओला और त्रिलोक जाखड़ ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे महाआरती और समाधि पूजन किया गया। इसके बाद साधु-संतों को पंगत प्रसादी दी गई और उन्हें विदाई दी गई। इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
मेले में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस कार्यक्रम में रामचंद्र जाखड़, देबी राम ओला, सरजीत सिंह, सुरेश कुमार गुड्डू, सुरेश कुमार जाखड़, ओमप्रकाश भास्कर, दौलत राम, सुभाष मडिवाल, बाबू लाल, सुमेर सिंह, मनोज कुमार, संतोष जाखड़, रामकृष्ण, दिवेश सहित अनेक ग्रामीणजनों ने भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019732


