जमीन विवाद में मारपीट, अवैध निर्माण का आरोप:खंडेला पुलिस पर सही कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया; एसपी से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट, अवैध निर्माण का आरोप:खंडेला पुलिस पर सही कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया; एसपी से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
खंडेला : खंडेला क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट, हमले और मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस पर सही तरीके से कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी खंडेला को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
ज्ञापन देने वाले हंसराज बलारा ने बताया- 25 जनवरी को वो निजी काम से बामनवास गए थे। इसी दौरान उनके साले प्रभाती लाल ने फोन पर सूचना दी कि उनकी कृषि भूमि, जो गोकुल का बास क्षेत्र में स्थित है, वहां अवैध निर्माण किया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार, उक्त भूमि पर उपखंड न्यायालय द्वारा पहले से ही स्टे लगा हुआ है।
मारपीट और मोबाइल छीनने के आरोप
सूचना मिलने पर हंसराज बलारा मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण की वीडियोग्राफी करने लगे। आरोप है कि महेंद्र सिंह नेहरा और उनका भाई मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया, जिसमें अवैध निर्माण के वीडियो रिकॉर्ड थे।
पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप
घटना के बाद पीड़ित ने संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। हालांकि, कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने न तो मोबाइल बरामद किया और न ही मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई की। पीड़ित का आरोप है कि थाना अधिकारी ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं सुना।
एसपी से मिलकर लगाई न्याय की गुहार
न्याय न मिलने पर 28 जनवरी को पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक सीकर के समक्ष उपस्थित होकर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने मोबाइल बरामद करने, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में गंभीर धाराएं जोड़ने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निष्पक्ष जांच, अवैध निर्माण को तत्काल रुकवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019571


