[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्टेट हाईवे-37 पर गिरे पेड़, यातायात बाधित:तेज आंधी-बारिश से पोसाना के पास गिरा, लगी वाहनों की कतार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्टेट हाईवे-37 पर गिरे पेड़, यातायात बाधित:तेज आंधी-बारिश से पोसाना के पास गिरा, लगी वाहनों की कतार

स्टेट हाईवे-37 पर गिरे पेड़, यातायात बाधित:तेज आंधी-बारिश से पोसाना के पास गिरा, लगी वाहनों की कतार

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदलने से जनजीवन प्रभावित हुआ। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण स्टेट हाईवे-37 पर पोसाना के निकट कई स्थानों पर किकर के पेड़ गिर गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। हालांकि, समय रहते पेड़ों को हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गया और कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।

जानकारी के अनुसार, दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क किनारे खड़े कई किकर के पेड़ जड़ सहित उखड़कर हाईवे पर आ गिरे। कुछ स्थानों पर पेड़ों की बड़ी-बड़ी शाखाएं टूटकर सड़क पर फैल गईं, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई हुई।

पेड़ गिरने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही कुछ समय तक प्रभावित रही। बाद में, जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क पर गिरे पेड़ों और शाखाओं को हटाया गया। करीब कुछ समय की मशक्कत के बाद मार्ग को पूरी तरह साफ कर यातायात बहाल कर दिया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता अंकेश पोसाना ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के कारण क्षेत्र में कई पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। अनेक स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं टूट गईं, जबकि कुछ पेड़ पूरी तरह धराशायी हो गए। उन्होंने किसानों और आमजन को मौसम परिवर्तन के चलते सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस बारिश से एक ओर जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया, वहीं तेज आंधी के कारण कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित रहा। राहत की बात यह रही कि पेड़ गिरने की घटना के दौरान सड़क से गुजर रहे किसी वाहन की चपेट में कोई नहीं आया और किसी प्रकार का बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles