[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निर्जला एकादशी पर सारसर परिवार ने शरबत पिलाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

निर्जला एकादशी पर सारसर परिवार ने शरबत पिलाया

एएसआई भागूराम व सुपुत्र ने जाजोद के वार्ड 7 में राहगीरों को राहत दी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : जाजोद ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 07 में ज्येष्ठ माह की निर्जला एकादशी पर भक्ति और सेवा का नजारा देखने को मिला। सारसर परिवार की ओर से शीतल शरबत का वितरण किया गया। इसमें एएसआई भागूराम और उनके पुत्र अशोक कुमार (रेलवे) ने राहगीरों व बच्चों को ठंडा शरबत पिलाया। रंगीन झालरों, तोरण और कृष्ण-लीला के चित्रों से सजाए गए पंडाल में लोगों ने शरबत का आनंद लिया। बच्चों के हाथों में शरबत के गिलास और आम भी देखे गए। इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी में व्रत रखने वालों और राहगीरों को राहत पहुंचाना था।

एएसआई भागूराम ने बताया कि निर्जला एकादशी पर बिना जल के व्रत रखने वालों और भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से यह प्याऊ लगाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यह सेवा कार्य वे कई वर्षों से करते आ रहे हैं। उनके पुत्र अशोक कुमार (रेलवे) ने कहा कि वे इस सेवा परंपरा को आगे भी जारी रखेंगे। उन्होंने समाज से अपील की कि गर्मियों में पक्षियों के लिए पानी और राहगीरों के लिए प्याऊ अवश्य लगाएं। स्थानीय लोगों ने सारसर परिवार की इस पहल की सराहना की।

वार्डवासियों ने कहा कि भीषण गर्मी में इस तरह की सेवा से लोगों को बड़ी राहत मिलती है। बच्चों ने भी शरबत पीकर खुशी व्यक्त की। इस दौरान एएसआई भागूराम नायक, प्रहलाद नायक, अरविंद कुमार, गीता देवी, रमेश कुमार और हितेश जाजोद सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles