[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे भामाशाह बंशीलाल को सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे भामाशाह बंशीलाल को सम्मानित

जाजोद के विद्यालय में डेढ़ करोड़ के विकास कार्य कराए

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : जाजोद निवासी बंशीलाल ढेनवाल को राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान से नवाजा जाएगा। यह समारोह 29 जून को जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और शिक्षा निदेशक सीताराम जाट यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि बंशीलाल ढेनवाल ने अपनी कंपनी बीएल इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से सत्र 2025-26 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाजोद में 51 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्य करवाए हैं।

इनमें मुख्य द्वार से पार्किंग तक सीसी रोड, स्कूल भवन और प्रार्थना स्थल तक सीसी रोड, टीन शेड के नीचे फर्श पर कोटा स्टोन, एमपी हॉल के सामने चबूतरे और सीढ़ियों पर कोटा स्टोन का फर्श शामिल है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सुसज्जित कंप्यूटर लैब, प्रिंटर, 10KW का सोलर विद्युत सिस्टम, विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर टेबल सेट, ट्री गार्ड, आरओ वॉटर सिस्टम, वॉटर कूलर और प्रार्थना सभागार के लिए दो बड़े पंखे भी उपलब्ध कराए है।

विद्यालय प्रधानाचार्य सुमन तोबड़िया की प्रेरणा से बंशीलाल ढेनवाल ने विद्यालय को गोद लिया है। पिछले तीन सत्रों से अब तक उन्होंने लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की राशि से भौतिक संसाधन प्रदान किए है। इस उपलब्धि पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार सैनी, सरपंच महेंद्र सिंह कुड़ी, विद्यालय विकास प्रबंधन कमेटी के सदस्यों, ग्रामीण जनों और विद्यालय स्टाफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles