[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाई-बहन टीम ने राज्य स्तर पर परचम लहराया:राजस्थान युवा महोत्सव में सामूहिक लोकनृत्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

भाई-बहन टीम ने राज्य स्तर पर परचम लहराया:राजस्थान युवा महोत्सव में सामूहिक लोकनृत्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया

भाई-बहन टीम ने राज्य स्तर पर परचम लहराया:राजस्थान युवा महोत्सव में सामूहिक लोकनृत्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया

रानौली : जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 7 से 12 जनवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव में भाई-बहन टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस टीम ने सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता में पूरे राजस्थान में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर टीम को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। टीम संयोजक श्रीराम कुमावत ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से टीम को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी।

महोत्सव में प्रदेशभर से आए प्रतिभागियों ने सामूहिक लोकनृत्य, एकल गायन, एकल नृत्य, फड़वाचन, कठपुतली, मोरचंग-भपंग, रावणहत्था, खड़ताल, अलगोजा, रम्मत, पेंटिंग, मांडणा, टेक्सटाइल एवं भित्तिचित्र सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर श्रीराम कुमावत, वंदना कुमावत, कमलेश कुमावत, पूजा कुमावत, हितेश कुमावत, प्रीतम कुमावत, मोनिका मीणा, प्रदीप सुरेरा, संदीप, रेणुका चौधरी और अजय कुमार सहित सभी विजेता कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस सफलता पर ग्रामवासियों ने सभी को बधाइयाँ दीं, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है।

Related Articles