युवा दिवस पर रामकृष्ण मिशन खेतड़ी में राज्य स्तरीय युवा ऊर्जा संगम कार्यक्रम आयोजन, युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश
सतीश पूनिया ने युवाओं से नशा मुक्ति का किया आह्वान, शेखावाटी के 16 कॉलेजों के 50 प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : युवा दिवस के अवसर पर खेतड़ी स्थित रामकृष्ण मिशन परिसर में सोमवार को राज्य स्तरीय युवा ऊर्जा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश प्रभारी भाजपा हरियाणा व पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के आतिथ्य तथा रामकृष्ण मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर और स्वामी तन्मयानंद महाराज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर नमन करने के साथ हुई। मुख्य अतिथि सतीश पूनिया ने अपने संबोधन में कहा कि जब किसी राष्ट्र का युवा उसकी ताकत बनता है, तभी देश सशक्त बनता है। आज भारत विश्व शक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसमें युवाओं की भूमिका सबसे अहम है।उन्होंने युवाओं से नशा मुक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि नशा समाज और देश के भविष्य के लिए एक गंभीर खतरा है। नशा युवाओं को बर्बाद कर रहा है और समाज को खोखला बना रहा है। नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गहरा असर पड़ता है। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक कर नशा मुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना जरूरी है।

विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि आज का युवा ही भारत का भविष्य है और देश के विकास व प्रगति की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि खेतड़ी की धरती से स्वामी विवेकानंद का गहरा नाता रहा है।रामकृष्ण मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने और उनके पदचिन्हों पर चलकर सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
युवा दिवस के अवसर पर शेखावाटी क्षेत्र के 16 महाविद्यालयों के 50 प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में कवि मुकेश मोरवा, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, अशोक सिंह शेखावत, इंजीनियर प्यारेलाल ढूकिया, हरिराम रिणवा, दिनेश धाबाई, पूर्व जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, सुरेश पांडे, जिला मंत्री निखिल शर्मा, सुभाष शर्मा, सुरेंद्र भाटिया, रतन सिंह तंवर, नगेंद्र सिंह सोढ़ा, गजेन्द्र जलंद्रा, नंदकिशोर चौकड़ीवाला, गजेंद्र पारीक, रामकिशन खिचड़, कृष्ण कुमार, महेंद्र काजला, ज्योति भारद्वाज, पवन पांडे, राजेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2000115


