[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पचेरी कलां पुलिस ने दो खाताधारक गिरफ्तार किए:बैंक द्वारा संदिग्ध खातों की सूचना मिलने पर पड़ताल की थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पचेरी कलां पुलिस ने दो खाताधारक गिरफ्तार किए:बैंक द्वारा संदिग्ध खातों की सूचना मिलने पर पड़ताल की थी

पचेरी कलां पुलिस ने दो खाताधारक गिरफ्तार किए:बैंक द्वारा संदिग्ध खातों की सूचना मिलने पर पड़ताल की थी

पचेरी कलां : पचेरी कलां पुलिस ने साइबर अपराध से संबंधित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध बैंक खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाधिकारी बनवारीलाल यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की। पुलिस ने बताया, साइबर पुलिस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई थी। बैंक द्वारा संदिग्ध खातों की सूचना मिलने पर गहन पड़ताल की गई।

जांच में खाताधारकों की संलिप्तता सामने आने पर विश्वजीत पुत्र सत्यवीर और मनीष पुत्र सत्यवीर, दोनों निवासी रसुलपुर, को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से साइबर शिकायत के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। इस मामले में विस्तृत जांच अभी जारी है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी से बचने के लिए अपने बैंक खातों की जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लेनदेन या खाते की सूचना तुरंत साइबर पुलिस पोर्टल या नजदीकी पुलिस थाने को देने की सलाह दी गई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी बनवारीलाल यादव के साथ हेड कॉन्स्टेबल वीरेंद्र, कॉन्स्टेबल कमलेश, कॉन्स्टेबल हंसराज और कॉन्स्टेबल कृष्ण शामिल थे।

Related Articles