उदयपुरवाटी से 80 लाख का चोरी हुआ डंपर बरामद:पुलिस ने 200 किमी पीछा कर मानेसर से किया बरामद, GPS की लोकेशन से मिली सफलता; चोर फरार
उदयपुरवाटी से 80 लाख का चोरी हुआ डंपर बरामद:पुलिस ने 200 किमी पीछा कर मानेसर से किया बरामद, GPS की लोकेशन से मिली सफलता; चोर फरार
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी-जयपुर स्टेट हाइवे पर बागोरा के पास एक पेट्रोल पंप से चोरी हुआ डंपर पुलिस ने 200 किलोमीटर दूर हरियाणा के मानेसर से बरामद कर लिया है। अज्ञात चोर 6 जनवरी की रात डंपर चुराकर ले गए थे। पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और जीपीएस की मदद से डंपर का पता लगाया।
पेट्रोल पंप पर खड़े डंपर को चुरा ले गए चोर
भोजनगर निवासी परमिंदर कुमार जाट ने उदयपुरवाटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके डंपर का ड्राइवर सुभाष सैनी ने 6 जनवरी की रात डंपर को बागोरा स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर खड़ा किया था। रात करीब 2:50 बजे अज्ञात चोर डंपर चुराकर फरार हो गए।
पुलिस ने टीम गठित कर किया पीछा
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामपाल मीणा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। एचएम नानचाराम ने डीओ जीवणराम के नेतृत्व में एक टीम को खोजबीन के लिए रवाना किया। इसके बाद, एसआई जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक और टीम गठित कर चोरों का पीछा करने के लिए भेजा गया।
जीपीएस की मदद से डंपर की लोकेशन ट्रेस
पुलिस टीमों ने बागोरा से लेकर मणकसास और सिंघाना तक के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। चोरों ने डंपर मालिक द्वारा लगाया गया जीपीएस तोड़ दिया था, लेकिन वे कंपनी द्वारा लगाए गए जीपीएस को नहीं तोड़ पाए। इसी कंपनी के जीपीएस से दोपहर में डंपर की लोकेशन मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने मानेसर तक पीछा किया।
मानेसर में डंपर को छोड़कर फरार हुए चोर
मानेसर पहुंचने पर चोरों को पुलिस के पीछे होने का आभास हो गया। उन्होंने डंपर को घनी आबादी वाली एक गली में खड़ा कर दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने डंपर को सफलतापूर्वक दस्तयाब कर लिया। पीछा करने वाली टीम में एसआई जितेंद्र सिंह, एचसी जीवणराम, कांस्टेबल रामकिशन, विक्रम सिंह और सुरेश कुमार शामिल थे।
80 लाख रुपए का डंपर
थाना प्रभारी रामपाल मीणा ने बताया- चोरी हुए 2024 मॉडल के इस डंपर की कीमत लगभग 80 लाख रुपए थी। समय पर सूचना मिलने और सीसीटीवी फुटेज खंगालने से डंपर मिल गया। उन्होंने कहा कि अगर थोड़ी देर हो जाती तो चोर इसे दिल्ली के चोर बाजार में बेच सकते थे। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2049161


