[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं पुलिस ने हरियाणा से पकड़ा इनामी बदमाश:पिस्टल-कारतूस और कैश वाला बैग सड़क पर फेंक फॉर्च्यूनर से हुआ था फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं पुलिस ने हरियाणा से पकड़ा इनामी बदमाश:पिस्टल-कारतूस और कैश वाला बैग सड़क पर फेंक फॉर्च्यूनर से हुआ था फरार

झुंझुनूं पुलिस ने हरियाणा से पकड़ा इनामी बदमाश:पिस्टल-कारतूस और कैश वाला बैग सड़क पर फेंक फॉर्च्यूनर से हुआ था फरार

झुंझुनू : झुंझुनू जिले के धनूरी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी तोड़कर फरार हुए 4000 रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अगस्त 2025 में पुलिस को चकमा देकर पिस्टल और कारतूसों से भरा बैग सड़क पर फेंक दिया था और फॉर्च्यूनर कार लेकर फरार हो गया था।

धनूरी थानाधिकारी संजय गौतम (CI) के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों के जाल के जरिए आरोपी की पहचान रविंद्र उर्फ रवि निवासी सिरसा (हरियाणा) के रूप में की।

पुलिस टीम ने हरियाणा के सिरसा जिले के नागोकी गांव में दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी पर 4000 का इनाम घोषित था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी रविंद्र (27) का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शराब के मामलों में शामिल रहा है।

फिल्मी अंदाज में तोड़ी थी नाकाबंदी

घटना 29 अगस्त 2025 की रात की है। बगड़ बाइपास स्थित खुडाना तिराहा पर पुलिस की ‘ए श्रेणी’ की सख्त नाकाबंदी लगी हुई थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी वहां पहुंची। पुलिस ने जब गाड़ी को रुकने का इशारा किया और जांच शुरू करनी चाही, तभी अगली सीट पर बैठे आरोपी ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक काला बैग खिड़की से बाहर फेंका और ड्राइवर ने तेज रफ्तार में गाड़ी भगा दी। पुलिस ने जब बैग खोलकर देखा तो दंग रह गई। बैग के अंदर से एक पिस्टल व मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस थे। साथ ही 29 हजार 560 रुपए कैश थे।

Related Articles