परसरामपुरा में संगीतमय भागवत कथा जारी:चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया
परसरामपुरा में संगीतमय भागवत कथा जारी:चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया
गुढ़ागौड़जी : परसरामपुरा में चल रही संगीतमय भागवत कथा के चौथे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजक सीताराम शर्मा ने बताया कि कथा के चौथे दिन आचार्य बृजेश महाराज ने गजेन्द्र मोक्ष, श्रीराम कथा, नन्द महोत्सव और श्री कृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन किया।
इस दौरान वामन अवतार और कृष्ण जन्म की सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। आचार्य बृजेश महाराज ने बताया कि कृष्ण जन्मोत्सव के लिए भक्तों में विशेष उत्साह था।
बड़ी संख्या में महिलाएं कृष्ण जन्मोत्सव के लिए खिलौने, चॉकलेट और कपड़े लेकर आई थीं। कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान वासुदेव द्वारा कान्हा जी को नदी पार करवाकर नन्दजी को सौंपने का दृश्य देखकर भक्त खुशी से झूम उठे। जन्मोत्सव के समापन पर मिठाइयां और चॉकलेट वितरित की गईं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2049075


