सुजानगढ़ में सड़क सुरक्षा माह पर जागरूकता रैली:डीटीओ ने यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया
सुजानगढ़ में सड़क सुरक्षा माह पर जागरूकता रैली:डीटीओ ने यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में परिवहन विभाग की ओर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मंगलवार को पंचायत समिति के सामने से बाइक रैली निकाल कर जन जागरूकता का संदेश दिया गया।डीटीओ बजरंगलाल खीचड़ ने बताया कि 1 जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बाइक रैली निकालकर कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें व यातायात नियमों की हर हाल में पालना करें। इससे पूर्व रैली को एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, डीटीओ बजरंगलाल खीचड़ व डीएसपी दरजाराम बोस ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान परिवहन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व यातायात पुलिस के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043693


