सुजानगढ़ में सभापति के खिलाफ भाजपा पार्षदों का धरना जारी:विकास कार्यों के रोके टेंडर जारी करने और भ्रष्टाचार के मामले में जांच की मांग
सुजानगढ़ में सभापति के खिलाफ भाजपा पार्षदों का धरना जारी:विकास कार्यों के रोके टेंडर जारी करने और भ्रष्टाचार के मामले में जांच की मांग
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में भाजपा पार्षदों का नगर परिषद सभापति नीलोफर गौरी के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। पार्षद सभापति पर विकास कार्यों में बाधा डालने और भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। यह धरना नगर परिषद कार्यालय के सामने चल रहा है।
पार्षदों ने आरोप लगाया कि सभापति ने शहर के करीब साढ़े सात करोड़ रुपए के विकास कार्यों से संबंधित टेंडर फाइलें रोक रखी हैं। उन्होंने सभापति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
पूर्व उपसभापति गणेश मंडावरिया ने कहा कि जनता के काम रोके गए हैं। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक धरना जारी रहेगा।
धरने में भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय माटोलिया, पार्षद रेवंतमल पंवार, गणेश मंडावरिया, नरेंद्र गुर्जर, गौरव इंदौरिया, पंकज घासोलिया, पुरुषोत्तम शर्मा, हरिओम खोड़, नरेंद्र प्रजापत, राकेश प्रजापत, प्रेमप्रकाश स्वामी, रवींद्र पांडे, प्रदेश वाल्मीकि, पन्नालाल सोनी सहित कई भाजपा पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043693


