[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भक्तमाल कथा में सुनाया नाभाजी और संत महिमा का प्रसंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भक्तमाल कथा में सुनाया नाभाजी और संत महिमा का प्रसंग

भक्तमाल कथा में सुनाया नाभाजी और संत महिमा का प्रसंग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : किशोरपुरा सीमा स्थित मोरिंडा धाम पलटू दास अखाड़े के पंचमुखी बालाजी मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा के दूसरे दिन नाभाजी और संत महिमा का प्रसंग सुनाया गया।

कथावाचक रामस्वरूप दास महाराज ने कहा कि भगवान से बढ़कर भक्तों की महिमा होती है। भगवान स्वयं अपने भक्तों की कथा सुनना चाहते हैं और भक्तों के प्रेम से बंधे रहते हैं। उन्होंने कहा कि संतों के चरित्रों का श्रवण और मनन करने से व्यक्ति को भक्ति मार्ग की प्रेरणा मिलती है।

कथा में नाभाजी के जीवन प्रसंग का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि भगवान संतों के रूप में अवतार लेकर भक्तों को भक्ति का मार्ग दिखाते हैं। कथा के दौरान भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे।

इस अवसर पर धाम के महंत रघुनाथ दास महाराज, मंदिर कमेटी अध्यक्ष गजराज सिंह शेखावत, सचिव सुरेश मीणा किशोरपुरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles