क्रीड़ा भारती की कबड्डी प्रतियोगिता 1 फरवरी को:हर ग्राम पंचायत से आएंगी टीमें, तैयारी बैठक हुई
क्रीड़ा भारती की कबड्डी प्रतियोगिता 1 फरवरी को:हर ग्राम पंचायत से आएंगी टीमें, तैयारी बैठक हुई
सादुलपुर : सादुलपुर में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित होने वाले कबड्डी महाकुंभ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बनारसी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष प्राचार्य राजकुमार ने की। क्रीड़ा भारती के जिलामंत्री जुगल किशोर पूनिया ने बताया कि मातृशक्ति प्रांत प्रमुख गायत्री पूनिया की देखरेख में विभिन्न समितियों का गठन किया गया। इन समितियों को प्रचार-प्रसार, मैदान व्यवस्था और जनसंपर्क जैसी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
मातृशक्ति प्रांत प्रमुख गायत्री पूनिया ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 1 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजे से शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में ब्लॉक की प्रत्येक ग्राम पंचायत से टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें महिला और पुरुष वर्ग की अलग-अलग टीमें बनाई जाएंगी।
धोती-कुर्ता पहन मैदान में उतरेंगे खिलाड़ी
प्रतियोगिता का एक विशेष आकर्षण धोती-कुर्ता पहनकर बुजुर्गों की कबड्डी प्रतियोगिता होगी, जो पारंपरिक खेल संस्कृति को दर्शाएगी। इसमें सेवानिवृत्त सैनिक, अर्धसैनिक बल, नगरपालिका कार्मिक, पुलिस बल, अधिवक्ता, शिक्षक वर्ग, शारीरिक शिक्षक, स्कूली बच्चों के विभिन्न आयु वर्ग और मनरेगा महिलाएं सहित कई वर्गों की टीमें भाग लेंगी। विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस दौरान क्रीड़ा भारती तहसील अध्यक्ष नरेंद्र सांगवान गगोर, प्राचार्य हनुमान सिंह श्योराण, मुस्ताक अहमद चौहान, मंजीत सांगवान, जमील हुसैन पठान, कबड्डी रेफरी जंगवीर सिंह, हनुमान पीटीआई, टैगोर अकादमी पब्लिक स्कूल के संचालक सुखवीर सिंह चाहर, कबड्डी कोच महेंद्र डेला, प्रदीप कुमार पहाड़सर, विकास गढ़वाल और मनोज पूनिया सहित कई खेलप्रेमी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2065904


