[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन सौंपा

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन सौंपा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ लोकतांत्रिक के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामरतन सामरिया के नेतृत्व में कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कोटा सर्किट हाउस में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन राहुल गांधी एवं अशोक गहलोत के नाम दिया गया।

कर्मचारी नेता रामरतन सामरिया ने बताया कि कर्मचारी वर्ग सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, लेकिन वर्तमान में कर्मचारी कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को संसद और विधानसभा में मजबूती से उठाने की मांग की।

ज्ञापन में गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम लागू करने, सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित भुगतान, आठवां वेतन आयोग लागू करने, 18 माह के डीए एरियर का भुगतान, एनपीएस राशि को जीपीएफ में जमा करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, रिक्त पदों पर भर्ती, वेतन विसंगतियां दूर करने, संविदा एवं ठेका प्रथा समाप्त करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।

इस दौरान प्रदेश मुख्य संरक्षक बाबूलाल गुप्ता, प्रदेश सलाहकार प्रदीप चौधरी, जिला उपाध्यक्ष गिरिराज जोशी, नवल मीणा, राजेंद्र मेघवाल सहित महासंघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles