[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ढाई वर्षीय बालक गर्म चाय में गिरा, बुरी तरह झुलसा:चूरू में ननिहाल में खेलते समय हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ढाई वर्षीय बालक गर्म चाय में गिरा, बुरी तरह झुलसा:चूरू में ननिहाल में खेलते समय हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती

ढाई वर्षीय बालक गर्म चाय में गिरा, बुरी तरह झुलसा:चूरू में ननिहाल में खेलते समय हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती

चूरू : चूरू शहर में एक ढाई वर्षीय बालक गर्म चाय के बर्तन में गिरने से बुरी तरह झुलस गया। यह घटना बाबोसा मूर्ति के पास स्थित उसके ननिहाल में मंगलवार शाम को हुई। परिजनों ने तुरंत बालक को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया।

अस्पताल में बालक के मामा विकास ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनका ढाई वर्षीय भांजा आर्यन अपनी मां के साथ बीमार नाना से मिलने ननिहाल आया हुआ था। मंगलवार शाम को घर में चूल्हे पर चाय बनाई जा रही थी। आर्यन अपनी बड़ी बहन वर्षा के साथ खेल रहा था, तभी अचानक खेलते-खेलते वह चूल्हे पर रखे गर्म चाय से भरे बर्तन में गिर गया। इस हादसे में आर्यन के पेट, हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गए।

हादसे के बाद आर्यन को तुरंत डीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके परिजनों की भीड़ जमा हो गई। मामा विकास ने बताया कि उनके पिताजी की तबीयत खराब होने के कारण उनकी बहन अपने बच्चों आर्यन और वर्षा के साथ पीहर आई हुई थी। डॉक्टरों ने झुलसे हुए बालक आर्यन को अस्पताल में भर्ती कर लिया है। उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

Related Articles