साढ़े 3 महीने बाद भी नाबालिग बेटी का सुराग नहीं:झुंझुनूं कलेक्ट्रेट के सामने आमरण अनशन पर बैठी पीड़िता की मां
साढ़े 3 महीने बाद भी नाबालिग बेटी का सुराग नहीं:झुंझुनूं कलेक्ट्रेट के सामने आमरण अनशन पर बैठी पीड़िता की मां
झुंझुनूं : झुंझुनूं में 14 साल की नाबालिग बेटी के अपहरण के मामले में साढ़े तीन महीने बाद भी पुलिस को सुराग नहीं लगा। इससे व्यथित पीड़िता की मां ने सोमवार से कलेक्ट्रेट के सामने आमरण अनशन शुरू कर दिया हैं। मां ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए है। मां का कहना है कि घटना को हुए 107 दिन से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस प्रशासन अभी तक उनकी बेटी का पता लगाने में पूरी तरह नाकाम रहा है।
उनका कहना है- जब तक उनकी बेटी को बरामद नहीं किया जाता, तब तक वे अनशन पर बैठी रहेंगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि मैं अन्न-जल का त्याग कर रही हूं, जब तक बेटी नहीं मिलती तब तक अन्न जल का त्याग ही रहेगा। मामले को लेकर स्थानीय निवासियों ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।
दरअसल, मामला झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ तहसील के भोज नगर का है। अनशन पर बैठी मां ने जिला कलेक्टर को सौंपे गए पत्र में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण 19 सितंबर 2025 को हुआ था। इस संबंध में पुलिस थाना गोठड़ा में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन पुलिस अभी तक उनकी बेटी का पता नहीं लगा पाई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042793


