परसरामपुरा में शोभायात्रा निकाली:संगीतमय भागवत कथा शुरू, पहले दिन गणेश पूजन किया
परसरामपुरा में शोभायात्रा निकाली:संगीतमय भागवत कथा शुरू, पहले दिन गणेश पूजन किया
गुढ़ागौड़जी : परसरामपुरा के अग्रवाल गेस्ट हाउस में सप्त दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का आयोजन शुरू हो गया है। पहले दिन श्री गोपीनाथ मंदिर से भव्य अमृत कलश शोभायात्रा निकाली गई, जो गांव के मुख्य मार्गों से डीजे पर नाचते गाते होते हुए गेस्ट हाउस पहुंची।
आयोजन कर्ता सीताराम शर्मा ने बताया कि कलश यात्रा में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। व्यापारियों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, जबकि ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की।
कोलकाता निवासी कमल शर्मा ने अपने परिवार सहित कलश यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कथावाचक आचार्य बृजेश जी महाराज ने बताया कि यह कथा सात दिनों तक चलेगी। पहले दिन गणेश पूजन और महात्म कथा का आयोजन किया गया। प्रतिदिन अलग-अलग प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। सीताराम शर्मा ने इस आयोजन में सहयोग के लिए सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042874


