[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में अकीदत और अमन के साथ मनाया गया ईद उल अजहा, हजारों लोगों ने दी भाईचारे की मिसाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में अकीदत और अमन के साथ मनाया गया ईद उल अजहा, हजारों लोगों ने दी भाईचारे की मिसाल

बिसाऊ में अकीदत और अमन के साथ मनाया गया ईद उल अजहा, हजारों लोगों ने दी भाईचारे की मिसाल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : जिलेभर की तरह बिसाऊ कस्बे में भी ईद-उल-अजहा का पर्व धार्मिक आस्था, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया। कस्बे की ईदगाह में सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने विशेष नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी।

मुस्लिम कॉम-ए-सदर हाजी पीर निसार अहमद कलंदरी के एक संदेश पर हजारों की संख्या में नमाजी ईदगाह पहुंचे और सामूहिक नमाज अदा कर कौमी एकता का संदेश दिया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर डॉ. हरिसिंह सहारन भी ईदगाह परिसर पहुंचे और मुस्लिम समाज के लोगों को ईद उल अजहा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। थानाधिकारी शेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस जवान विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे और शांति व्यवस्था बनाए रखी।

भीषण गर्मी को देखते हुए मुस्लिम इंतजामिया कमेटी की ओर से ईदगाह परिसर में नमाजियों के लिए ठंडे फिल्टर पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई। साथ ही बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों को ध्यान में रखते हुए नमाज एवं बैठने की बेहतर व्यवस्थाएं भी की गईं, जिसकी लोगों ने सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान कस्बे में सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला।

Related Articles