पिलानी में मास्टर एथलेटिक्स पदक विजेताओं का सम्मान:राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झुंझुनूं के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
पिलानी में मास्टर एथलेटिक्स पदक विजेताओं का सम्मान:राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झुंझुनूं के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के मास्टर एथलेटिक्स राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह पिलानी के भगत सिंह सर्कल पर आयोजित किया गया। इस समारोह में विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
इन खिलाड़ियों ने इस खेल में जीते पदक
समारोह में सुंदर लाल ने 100 मीटर में रजत, जबकि 200 और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। विनोद मोयल ने जेवलिन थ्रो और हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक अपने नाम किए, साथ ही डिस्कस थ्रो में रजत पदक प्राप्त किया। महेंद्र ने डिस्कस थ्रो में रजत और जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया। राजकुमार नायक ने 200 मीटर में कांस्य और 400 मीटर में रजत पदक जीता।
इसी कड़ी में, सुंदर भालोठिया (बनगोठड़ी) ने शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि हैमर थ्रो में वे दूसरे स्थान पर रहे। ईश्वर सिंह ने 5 किलोमीटर वॉक और 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। सुधीर डांगी (ओजटू) ने 200 मीटर दौड़ और 5 किलोमीटर वॉक में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
सूबेदार सूबेसिंह यादव (सोहली) ने 5000 मीटर और 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 1500 मीटर में वे दूसरे स्थान पर रहे।

खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना
सम्मान समारोह में कोच माया सैनी, कोच कमल नायक, पीटीआई राकेश भार्गव, सुनील शेखावत, उपप्रधानाचार्य राजेश कुमावत, पीटीआई राजन और हेमंत जांगिड़ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वक्ताओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042956


