[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में ईद उल अजहा हर्षोल्लास से मनाई, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में ईद उल अजहा हर्षोल्लास से मनाई, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआएं

फतेहपुर में ईद उल अजहा हर्षोल्लास से मनाई, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआएं

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां

फतेहपुर शेखावाटी : कस्बे में त्याग, बलिदान और भाईचारे का पर्व ईद उल अजहा धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद बिसायतियान (अहले हदीस) स्थित कृषि उपज मंडी के पीछे ईदगाह मैदान में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से ईद की विशेष नमाज अदा की।

ईदगाह मस्जिद के सचिव एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल सलाम शेख़ बिसायती ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज एवं जमाअत के बुजुर्ग शेख़ अब्दुल्लाह साहब की सदारत तथा मस्जिद बिसायतियान के इमाम मोहम्मद अकरम हुरैरी की इमामत में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में एक साथ नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी।

उन्होंने बताया कि फतेहपुर में आजादी से पूर्व वर्ष 1896 से अहले हदीस मुस्लिम समुदाय द्वारा महिलाओं के साथ सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा करने की परंपरा चली आ रही है, जो आज भी निरंतर जारी है।

इसके अलावा शहर की अन्य अहले हदीस मस्जिदों – इब्राहीम अलैहिस्सलाम मस्जिद, तौहीद मस्जिद, हाजरा मस्जिद एवं खतिजा तुल कुबरा मस्जिद में भी बड़ी संख्या में लोगों ने ईद उल अजहा की विशेष नमाज अदा की।

ईद के मौके पर स्थानीय पुलिस प्रशासन, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा शहर के गणमान्य नागरिकों ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पूरे कस्बे में भाईचारे, सौहार्द और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Articles