[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान:संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा, कांग्रेस की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

सिंघाना में आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान:संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा, कांग्रेस की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर

सिंघाना में आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान:संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा, कांग्रेस की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर

बुहाना : बुहाना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महावीर प्रसाद यादव ने सिंघाना में कांग्रेस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाना और कांग्रेस की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाना था।

बैठक में कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, ब्लॉक कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा की गई और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

ब्लॉक अध्यक्ष महावीर प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी तालमेल के साथ काम करने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।

उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महावीर प्रसाद यादव के साथ जिला उपाध्यक्ष मानसिंह सारण, सुभाष शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीपी सैनी, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कालोडीया, ब्लॉक सचिव नरेंद्र शर्मा, दीनदयाल ज़ैदिया, संगठन मंत्री रविंद्र रॉकी, नगर उपाध्यक्ष पिंटू भार्गव, मंडल अध्यक्ष अजय पाल ठिचोली, बाबूलाल बोकन, रणवीर हिरवा और महिपाल मीणा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles