खेतड़ीनगर में अंबेडकर सोसाइटी चुनाव संपन्न:350 मतदाताओं ने किया मतदान, 51 प्रतिशत वोटिंग हुई
खेतड़ीनगर में अंबेडकर सोसाइटी चुनाव संपन्न:350 मतदाताओं ने किया मतदान, 51 प्रतिशत वोटिंग हुई
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के सुभाष मार्केट स्थित संत रविदास मंदिर में डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश-व्यापी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। खेतड़ी-बुहाना उपखंड के लिए बनाए गए इस मतदान केंद्र पर कुल 682 पंजीकृत मतदाताओं में से 350 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार लगभग 51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
यह निर्वाचन प्रक्रिया पूर्व लोकपाल महावीर प्रसाद तोगड़िया, सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर सुरेंद्र बजाड़, श्रवण दत्त नारनोलिया, डॉ. अंबेडकर मेघवंशी विकास संस्थान अध्यक्ष बंशीधर दोचानियां और जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक बलबीर सिंह काला के सानिध्य में संपन्न हुई। मतदान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव पदों के लिए किया गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था।
मतदान बूथ प्रभारी हनुमान प्रसाद महारानियां ने बताया कि सोसाइटी के आजीवन सदस्यों और अनुसूचित जाति समाज के जागरूक मतदाताओं ने चुनाव प्रक्रिया में जिम्मेदारी के साथ भाग लिया। मतदान के दौरान मतदाता मतदान केंद्र पहुंचे और अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के लिए वोट डाला। इस दौरान समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में सक्रिय दिखाई दिए।
इस अवसर पर सत्यनारायण गर्वा, धर्मपाल शीला, रामानंद आर्य, रमेश डांडा, एडवोकेट हवासिंह बबेरवाल, सहीराम डाडा, सहीराम तंदूवाल, कर्ण सिंह दहिया, शिक्षणराम दहिया एवं बलवीर सिंह रांगेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042793


