पचेरी के तीन युवाओं का अग्निवीर में चयन:गांव में खुशी का माहौल, अभ्यर्थियों का स्वागत किया
पचेरी के तीन युवाओं का अग्निवीर में चयन:गांव में खुशी का माहौल, अभ्यर्थियों का स्वागत किया
पचेरी बड़ी : पचेरी बड़ी स्थित तीन छात्रों का सरकारी सेवाओं में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इन छात्रों ने अग्निवीर आर्मी भर्ती और बीआरओ ग्रुप में सफलता हासिल की है।
लाइब्रेरी के निदेशक मनोज पंवार ने बताया कि अग्निवीर आर्मी भर्ती में सहड़ का बास निवासी ऋतिक चोरा बेटा हरिसिंह मेघवाल और ढाणी भालोठ निवासी आशीष बेटा प्रदीप मेघवाल का चयन हुआ है। वहीं, पचेरी कला निवासी गौरव लाटा बेटा लीलाधर लाटा को बीआरओ ग्रुप में जगह मिली है।
परिणाम घोषित होने के बाद लाइब्रेरी परिसर में छात्रों, पेरेंट्स और युवाओं ने चयनित अभ्यर्थियों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
एडवोकेट हरेश पंवार ने कहा कि ग्रामीण युवाओं को सही मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण मिलने पर वे किसी भी मुकाम तक पहुंच सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2170999


